टोंटो थाना अंतर्गत बामेयाबासी गांव निवासी 17 वर्षीय सीमा गोप ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रात में सीमा गोप खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। दूसरे दिन सुबह जब वह सो कर नहीं उठी तो परिजनों से उसे जगाने के लिए कमरे में गए, तो देखा की फांसी के फंदे से लटकी हुई है, जिससे उसकी मौत हो चुकी थी।