चाईबासा: सर्च अभियान में टोंटो के हुसिपी से नक्सली ठिकाने से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान चाईबासा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है । पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के क्रम में तीर बम, आइईडी, प्रिंटर आदि भारी तादाद में बम बनाने का समान बरामद किया गया है ।. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया अभियान के दौरान टोन्टो थाना के वनग्राम हुसीपी के आस-पास के जंगली पहाड़ क्षेत्र से पुराने नक्सली डम्प से भारी मात्रा मे विस्फोटक व अन्य समान बरामद की गयी है ।