चैती छठ पर को लेकर चाईबासा के करणी मंदिर स्थित छठ घाट पर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना की और अब सुख समृद्धि की कामना की। अपराह्न 4:30 बजे से ही छठ घाट पर छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही। 4 दिनों तक चलने वाली सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न होगा।