झांसी: सरकारी टीचर ने अपने फायदे के लिए 2 बच्चों को भेजा घर, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक को रौंदा, पिता ने मांगा इंसाफ
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल में पढ़ने गए बच्चों को कथित तौर पर टीचर ने पंप लेने के लिए घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे साइकिल से अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।