जीरन: जीरन में घर के अंदर फांसी पर लटका मिला 50 वर्षीय किसान का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Jiran, Neemuch | Jun 22, 2025 नीमच जिले के जीरन में 50 साल के किसान का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। हालांकि उनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम पुखराज तेली था। वह वार्ड नंबर 2 में रहते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पुखराज खेत में बोवनी कर घर लौटे थे। रात में खाना खाने के बाद चौथी मंजिल पर सोने चले ग