जीरन: ग्राम बांसखेड़ा में विद्युत डीपी से करंट लगने से बंदर की मौत, ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार
Jiran, Neemuch | Jun 19, 2025 ग्राम बांसखेड़ा में विद्युत डीपी से करंट लगने से एक बंदर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में शोक का माहौल देखने को मिला। मृत बंदर का अंतिम संस्कार सभी गांव वालों के सहयोग से गुरुवार को शाम 5 बजे करीब विधि-विधानपूर्वक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।