जीरन: पालसोड़ा: रेतम नदी के पास दिखा 8 फीट लंबा अजगर
Jiran, Neemuch | Jun 20, 2025 नीमच जिले के अंतर्गत आने वाले गांव पालसोड़ा में गुरुवार रात्रि लगभग 11 बजे करीब एक 8 फीट लंबा अजगर दिखाई देने से सनसनी फैल गई। यह अजगर पालसोड़ा की ओर बहने वाली रेतम नदी के समीप देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। अजगर के दिखने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।