विदिशा नगर: कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत विवेकानंद चौराहे पर आयोजित कृषि विज्ञान मेले का दो दिवसीय आयोजन हुआ समाप्त
विवेकानंद चौराहे पर स्थित पीएनबी प्रशिक्षण केंद्र में कृषि विभाग की आत्मा परियोजना द्वारा दो दिवसीय जिलास्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले भर के किसान सम्मिलित हुए थे। किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीक के साथ-साथ उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को कृषि के साथ-साथ उपकरणों और अन्य सहायक व्यवसाय के बारे में जानकारी दी गई।