विदिशा नगर: बुधवार दोपहर किलेअन्दर बडे जैन मंदिर मे निर्वाचन के दौरान दो पक्ष आमने सामने,विवाद के बीच तहसीलदार ने फिलहाल टाला चुनाव
बुधवार दोपहर को किलेअंदर स्थित शीतल नाथ दिगंबर बड़ा जैन मंदिर में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद की स्थिति को देखते हुए तहसीलदार अमित ठाकुर ने निर्वाचन की प्रक्रिया को कुछ समय के लिए टाल दिया है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं