विदिशा नगर: रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों को किया निरस्त, भोपाल बिलासपुर ट्रेन 25 फरवरी तक विदिशा नहीं आएगी
रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें निरस्त कर दी हैं। इस कारण भोपाल-बिलासपुर ट्रेन 25 फरवरी तक विदिशा स्टेशन नहीं आएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत घुनघुटी स्टेशन पर प्री-एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य 20 से 25 फरवरी तक किया जाएगा।