बोध गया: बोधगया में घरेलू गैस एजेंसी द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन, गैस वितरण में अनियमितता
Bodh Gaya, Gaya | Apr 16, 2026 बोधगया में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। दोमुहान के समीप स्थित शिवम भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने कई गंभीर आरोप लगाया है।गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया कि होम डिलीवरी के साथ गैस की कीमत 1014 रुपए तय है।वहीं एजेंसी के द्वारा 1050 रुपए वसूला जा रहा है।साथ होम डिलीवरी की सुविधा भी नहीं दी जा रही है।