सैदपुर: इलेक्ट्रिक लोको शेड का DRM ने किया निरीक्षण, इलेक्ट्रिक इंजनों के अनुरक्षण, सुरक्षा व तकनीकी व्यवस्थाओं की ली जानकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिक इंजनों के अनुरक्षण, तकनीकी प्रबंधन और रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।