बहादुरपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी डीएसपी के मद्य निषेध विभाग में तबादले पर मंत्री मदन सहनी नाराज, बोले- 'ऐसा नहीं होना चाहिए
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद डीएसपी राजेश शर्मा का बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग में तबादला किए जाने पर विभागीय मंत्री मदन सहनी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भोजपुर में हुई भरत तिवारी एनकाउंटर की घटना पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय रही है। मामले की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है और निष्पक्ष जांच जारी है।