हरदोई: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष ने किया, महिला अस्पताल से प्रचार प्रसार वाहन को दिखाई हरी झंडी
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2025 जनपद में चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का शुभारम्भ मेडिकल कालेज में स्थित जिला महिला अस्पताल हरदोई में नगर पालिका अध्यक्ष,सुखसागर मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया।