हरदोई: नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला महिला अस्पताल में विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2025 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ स्वशासी जिला महिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष, सुखसागर मिश्रा ने फीता काटकर एवं प्रचार प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर भावनाथ पाण्डे ने बताया कि यह अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।