हरदोई: नाबालिग चला रहा था ई-रिक्शा, पुलिस लाइन तिराहे पर फल के ठेले में भिड़ा, ई-रिक्शा में बैठे दबंगों ने फल वाले को पीटा
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2025 जानकारी के अनुसार ई रिक्शा एक नाबालिग चला रहा था और तीन लोग पीछे बैठे थे। पुलिस लाइन तिराहे पर ई रिक्शा अनियंत्रित हुआ और फल के ठेले में जा भिड़ा। वहीं जब ठेले पर बैठे युवक ने जब नाबालिग चालक को डांटा तो पीछे बैठे तीनों लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इतने में वहां अन्य ठेले वाले आ गए और हमलावरों को मारपीट से रोकने लगे।