बहराइच में 22 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल शहर में बनेगी
फोरलेन सड़क सांसद ने किया शिलान्यास
मरीमाता मन्दिर के पास स्थित गोलवघाट नदी पर बने पुल के पास ही एक नए पुल का निर्माण व फोरलेन सड़क का निर्माण 22 करोड़ की लागत से होगा जिसका शिलान्यास बहराइच सांसद डा. आनंद गोंड ने किया है।
उन्होने बताया की शहर में पुराना हाइवे था उसके
फोरलेन व चौड़ीकरण की स्वीकृत मिल गयी है जल्द ही फोरलेन
सड़क निर्माण कार्य शुरु होगा जो गोलवाघाट से केडीसी तिराहा
और तिकोनीबाग होते हुए झिन्गहाघाट तक होगा जिससे आमजन
को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।