प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में व्यापारी को आया हार्ट अटैक प्रभारी मंत्री व डीएम ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने सीपीआर देकर बचाई व्यापारी की जान।
बहराइच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष तक निरन्तर प्रधानमंत्री पद पर कार्य करने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोंह के क्रम में रविवार शाम विकास भवन सभागार में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की।
सम्मेलन के दौरान मौजूद व्यापारी को हार्ट अटैक आ गया, व्यापारी की हालत देख सम्मेलन में शामिल लोग सकते में आ गये। डीएम अक्षय त्रिपाठी व एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव व्यापारी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सीपीआर देकर व्यापारी की जान बचाई।
इस बीच प्रभारी मंत्री भी हॉस्पिटल पहुच गये, चिकित्सकों से उपचार के बारे में जानकारी हासिल की। चिकित्सकों ने व्यापारी की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।