प्रतापगढ़: रायचंद पट्टी में हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी भीषण आग, 5 बीघा गेहूं की फसल हुई राख
प्रतापगढ़ जनपद के रायचंद पट्टी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर किसानों की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विनोद सिंह के खेत के बगल में हार्वेस्टर से कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी सूखी फसल में जा गिरी, जि