जीरन: चिताखेड़ा में बैंक लूट मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चिताखेड़ा में दिया धरना
Jiran, Neemuch | Sep 22, 2024 ग्राम चीताखेड़ा में विगत 18 सितंबर बुधवार को दिन दहाड़े पिस्तौल लेकर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में कोहराम मचाते हुए दो हितग्राही महिलाओं को गोलियों से एवं बैंक में काम करने वाले को पिस्तौल की मूठ से सिर में चोट मारकर घायल कर 71 हजार रुपए करीब लूट की थी । जिसके विरोध में धरना दिया गया ।