संभल: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता संविधान के मूल्य तथा जन कल्याणकारी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार विमर्श करना रहा। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का जीवन संघर्ष समानता व न्याय का प्रतीक है।