सिंगरौली: भंवरखोह निवासी पीड़ित ने पड़ोसी महिला पर जमीन कब्जा करने व गाली गलौज करने का लगाया आरोप, एसपी से लगाई मदद की गुहार
भंवरखोह गांव निवासी पीड़ित ने अपने पूरे परिवार के साथ आवेदन देते हुए बताया कि हमारे घर के पड़ोस में रहने वाली महिला के द्वारा आए दिन गाली गलौज किया जाता है और कहती है कि तुम्हारी सारी जमीन लूट लेंगे उसने जबरन हमारे जमीन पर मकान निर्माण कर रही है हमने रोक लगाने का प्रयास किया तो वह गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाती है यह मामला करीब 8 साल से हमारा चल रहा है साथ ही साथ पीड़ित ने थाने में तीन बार आवेदन दिया लेकिन आज दिनांक तक सुनवाई नहीं हुई जिससे थक हार कर पीड़ित ने एसपी से जांच कर कार्रवाई की माँग की है।