सिंगरौली: 8 वर्षों से फरार 04 स्थाई वारंटियों को कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) सिंगरौली द्वारा फरार स्थायी वारंटियो एवं ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिव कुमार वर्मा ,नगर पुलिस अधीक्षक विध्यंनगर, पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुधेश तिवारी एवं उनकी गठित टीम द्वारा 04 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।