सिंगरौली: लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित से ₹31000 की हुई ठगी, बैढन निवासी व्यक्ति ने एसपी की जनसुनवाई में लगाई फ़रियाद
KVB फाइनेंस बैंक के द्वारा बाकायदा शहर के कई इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैनर पोस्टर लगाए गए हैं सलमान अहमद नामक व्यक्ति KVB बैंक फाइनेंस के चपेट में आ गया। पहले फोन से संपर्क हुआ तो मात्र 72 घंटे के अंदर लोन फाइनेंस करने की बात कही गई एवं इसके बाद 31 हजार रुपए प्रोसेसिंग फीस भी व्यक्ति से हड़प ली। लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद जब बैंक फाइनेंस से संपर्क किया गया तो पहले उन्होंने न नुकुर की इसके बाद मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया। वहि जब पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा तब जाकर इस पुरे मामले का खुलासा हुआ।