सिंगरौली: तहसील न्यायालय सिंगरौली को यथावत बैढ़न में रखे जाने हेतु जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सिंगरौली जिले के जिलाअधिवक्ता संघ ने तहसील न्यायालय सिंगरौली को यथावत बैढ़न में रखे जाने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगरी तहसील सिंगरौली का कार्यालय न्यायालय पचौर में स्थापित किया जा रहा है यदि यह जानकारी सही है तो जिलाअधिवक्ता संघ बैढ़न पचोर में तहसील स्थापना पर घोर आपत्ति करता है क्योंकि पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को तहसील सिंगरौली नगर की उत्तरीय दिशा एवं जिला मुख्यालय नगर से दूर पचौर आने-जाने में काफी असुविधा होगी अधिवक्ता संघ ने ज्ञापन पत्र में तहसील न्यायालय को यथावत रखे जाने की मांग की है।