सिंगरौली: रीवा जोन के आईजी एमएस सिकरवार दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सिंगरौली
रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह सिकरवार आज बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली आ रहे हैं बताया जा रहा है कि आईजी सिंगरौली पहुंचकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित और थाना प्रभारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद आईजी पुलिस थाना व चौकियों का निरीक्षण भी करेंगे जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।