मंडला: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न
Mandla, Mandla | May 16, 2026 भाजपा जिला कार्यालय मंडला में जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के निर्देशानुसार आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार एक बजे आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रशिक्षण संयोजक नरेश चंद्रोल उपस्थित रहे।