कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में क्षेत्रीय वन कार्यशाला संपन्न, जल संरक्षण से मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने तक बनी रणनीति
Kurai, Seoni | May 10, 2026 सिवनी के खवासा स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख शुभरंजन सेन की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित हुई। रविवार को बताया गया कि कार्यशाला में वन एवं वन्यजीव प्रबंधन, जल गंगा संवर्धन अभियान, तेंदूपत्ता संग्रहण, वृक्षारोपण और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम जैसे विषयों पर समीक्षा और चर्चा की गई।