सहारनपुर की नानौता थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 21 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में ग्राम भारी निवासी विक्की उर्फ विकास राणा पुत्र केहर सिंह पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है।