कनवास: झाड़ आमली में शराब के नशे में उत्पात मचाते दो लोगों पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jun 6, 2024 देवली मांजी पुलिस ने झाड़ आमली गांव में शराब पीकर उत्पात मचाते हुए 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि शराबियों द्वारा गांव में उत्पात मचाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और कार्रवाई करते 2 शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उत्पात मचाते हुए जगदीश और गेन्दीलाल को पकड़ा। जिन्हें धारा 510 भादस के तहत गिरफ्तार किया गया।