कनवास: दूधाखेड़ी माताजी मंदिर के पास स्थित अपने ही घर को युवक ने शराब के नशे में जलाकर किया राख, गेस की टँकी हुई ब्लास्ट
Kanwas, Kota | Jun 5, 2024 दूधाखेड़ी माताजी मंदिर के पास स्थित किराए से रह रहे युवक कमलेश पुत्र बालचंद ने शराब के नशे में अपने ही घर को जलाकर राख कर दिया। युवक के माता पिता उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर गए हुए थे। युवक घर पर अकेला ही था युवक मंगलवार देर रात करीब 2 बजे अपने किराए के मकान में आया और गैस की टंकी को चालू कर कमरे के गेट और खिड़कियां बंद करके आग लगा दी।