कनवास: 48 किलो 750 ग्राम डोडा चुरा बरामद कर पुलिस ने कनवास से बाल अपचारी को किया निरुद्ध, महिन्द्रा पिक-अप की जब्त
Kanwas, Kota | Jun 1, 2024 कनवास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई करते हुए 48 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम का डोडा चुरा बरामद कर एक महिन्द्रा पिक-अप को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी निरूद्ध किया। आरोपी पुलिस से बचने के लिये पिक-अप की बॉडी के फर्श में गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे।