कनवास: कालिया कुई हाइवे पर तेज रफ्तार बाइक पीछे से पिकअप से टकराई, बाइक सवार युवक का पैर टूटा
Kanwas, Kota | Jun 3, 2024 कालिया कुई में नेशनल हाईवे 52 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक के पैर में गम्भीर चोट आई। सूचना पर हाइवे एम्बुलेंस मौके पर पहुचीं और घायल युवक को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक रामलाल कमलपुरा का निवासी है जो बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।