खाद माफिया का कहर! शिकायत की तो बुलाकर पीटा, 36 घंटे बाद भी खामोश पुलिस पीड़ित की आत्मघाती चेतावनी
#हरदोई/टड़ियावां। खाद की ओवररेटिंग की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। ग्राम कालाआम थाना टड़ियावां निवासी सत्यम बाजपेई ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 22 जुलाई को जिला कृषि अधिकारी से गोपालपुर स्थित एक खाद भंडार पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत की थी।पीड़ित का आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर खाद विक्रेता ने उन्हें सबक सिखाने की योजना बनाई। उनके अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मनोज सिंह ने फोन कर खाद लेने व बातचीत के बहाने दुकान पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की गई।वहीं, किसान यूनियन के महामंत्री सत्यम बाजपेई ने आरोप लगाया कि घटना के 36 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो वह आत्मघाती कदम उठा सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
#रिपोर्ट विनय गुप्ता द टेलीकास्ट न्यूज
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026