🎉⚖️ मंडी आदमपुर की बहू ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया तीसरा स्थान!
🌟 हिसार के मित्तल परिवार में खुशी की लहर, श्रीमती दृष्टि मित्तल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान!
मंडी आदमपुर (हिसार) के प्रतिष्ठित मित्तल परिवार की बहू श्रीमती दृष्टि मित्तल ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 के अंतिम परिणाम में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्वर्गीय श्री कश्मीरी लाल मित्तल के पौत्र श्री जतिन मित्तल की धर्मपत्नी दृष्टि मित्तल इससे पहले हरियाणा न्यायिक सेवा में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं। अब उन्होंने उत्तराखंड न्यायिक सेवा में शानदार सफलता प्राप्त की है।
विशेष बात यह है कि उनके पति श्री जतिन मित्तल भी उत्तराखंड में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के श्री नितिश मित्तल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियांशी गर्ग भी अधिवक्ता हैं।
👏 इस उपलब्धि पर मंडी आदमपुर और हिसार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पूरे मित्तल परिवार को बधाई दी है।
💐 RSN EXPRESS की ओर से श्रीमती दृष्टि मित्तल एवं पूरे परिवार को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
📢 RSN EXPRESS | आपकी आवाज़, आपकी खबर
#DrishtiMittal #Adampur #HisarNews #UttarakhandJudicialService #JudicialServices #HaryanaNews #RSNEXPRESS
Hisar, Hissar | Nov 7, 2026