आंवला: आंवला में युवती का दुपट्टा खींचकर दुराचार का किया प्रयास, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया केस दर्ज
Aonla, Bareilly | Dec 15, 2025 आंवला कस्बा क्षेत्र की एक युवती ने दुपट्टा खींचकर दुराचार का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एक आरोपी के खिलाफ सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। युवती ने सोमवार को सुबह आठ बजे बताया कि बीती रात में बुखार की दवा लेने डॉक्टर की दुकान पर गई थी।