छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के मकान मालिक 45 वर्षीय दिलावर यादव ने उसके साथ गलत हरकत की और जबरन प्राइवेट पार्ट को छुआ। घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची साल 2021 से अपने परिवार के साथ आरोपी के मकान में किराए पर रह रही थी। घटना के बाद बच्ची को तेज दर्द और ब्लीडिंग होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के दौरान यौन अपराध की पुष्टि होने पर बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों के मुताबिक, बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसे बहाने से बुलाकर गलत तरीके से छुआ और जब उसने वहां से भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर उसे गोद में बैठा लिया। बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी पहले भी बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर चुका था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 45 �
Chhattisgarh, India | Oct 4, 2026