सीतापुर: नगर में बाढ़ के पानी में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, मोहल्ले वालों पर चोर समझकर हत्या करने का आरोप
सीतापुर जनपद के नगर क्षेत्र में बाढ़ के पानी में अपने घर के देखने गए एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई परिवार ने मोहल्ले वालों पर चोर समझ कर युवक पर पथराव करने के बाद उसकी हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाया है वहीं परिवार वालों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं पुलिस के द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया है।