कटंगी: सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही, घाव पर कपड़े सीने वाली सुई से लगाए टांके, मरीज तड़पता रहा
शासकीय अस्पताल कटंगी अपनी बदहाल व्यवस्थाओं और लापरवाह कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। शनिवार शाम करीब 8 बजे अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सिंगोड़ी में सड़क हादसे में घायल हुए मरीज के घाव पर सर्जिकल स्यूचर नीडल की जगह कपड़े सीने वाली साधारण सुई से टांके लगा दिए गए। विरोध करने पर अस्पताल कर्मियों ने पीड़ित क