हुज़ूर: गुना पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने भोपाल सीएम हाउस के पास आत्मदाह का प्रयास किया
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 गुना जिले की पुलिस से प्रताड़ित एक युवक ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास के पास आत्मदहन की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, युवक ने सीएम हाउस के पास अपने शरीर पर केरोसिन डाल लिया और खुद को आग लगाने की तैयारी में था| युवक का आरोप है कि गुना सिटी कोतवाली पुलिस एसपी और टीआई लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे हैं|