हुज़ूर: भोपाल में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने 200 यूनिट मुफ्त बिजली सहित 11 मांगें रखीं
Huzur, Bhopal | Oct 6, 2025 स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को भोपाल के शाहजहानी पार्क में मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (एमईसीए) के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन हुआ। दोपहर 12:30 बजे से प्रदेशभर के उपभोक्ता यहां जुटे। प्रदर्शनकारियों ने 200 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली दरों में कटौती सहित 11 मांगे सरकार के सामने रखी|