🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बहरोड़ 🚨
🔴 बहरोड़ के पार्क अस्पताल में इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई!
बहरोड़। पार्क अस्पताल में अलसुबह इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिसर में अचानक हलचल मच गई।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया।
फिलहाल कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी और इसके कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
📍 बहरोड़ से बड़ी खबर… आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहिए।
#BreakingNews #Behror #बहरोड़ #IncomeTax #ParkHospital #RajasthanNews
Behror, Alwar | Oct 12, 2026