मुंगावली: मुंगावली सहित जिले में बिजली कटौती पर सख्त हुए मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुंगावली सहित अशोकनगर जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और किसानों की परेशानियों को लेकर मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव सख्त नजर आए। उन्होंने बिजली कंपनी के अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिसका वीडियो भी रविवार शाम करीब 6 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार बिजली संकट से आमजन और किसान परेशान हैं।