*अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर दरभंगा में भव्य समारोह*
*मैट्रिक-इंटर टॉपर्स, खेल, कला और किलकारी के बच्चों को जिला पदाधिकारी ने किया सम्मानित*
*बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' लोगो युक्त ट्रैक सूट और कप पाकर खिले प्रतिभावान बच्चों के चेहरे*
*शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे जिले का गौरव-जिला पदाधिकारी*
दरभंगा, 11 अक्टूबर 2026 :-
महिला एवं बाल विकास निगम तथा समाज कल्याण विभाग, दरभंगा के तत्वाधान में रविवार को समाहरणालय परिसर स्थित अम्बेडकर सभागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशिष अमन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) सहित जिले के कई अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां और बच्चे शिक्षा से लेकर खेलकूद और कला तक, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।
उन्होंने समाज से अपील की कि बालिकाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर और सुरक्षित माहौल प्रदान करें, क्योंकि बेटियों का सशक्तिकरण ही एक समृद्ध समाज की नींव है।
*'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' संदेश के साथ मिला सम्मान*
समारोह का मुख्य आकर्षण जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों को दिया गया विशेष उपहार रहा।
जिले के उदीयमान और प्रतिभावान बच्चों को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' के लोगो (Logo) से युक्त विशेष ट्रैक सूट और चमचमाता कप प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान पाने वाले बच्चों की श्रेणियां इस प्रकार थीं:
मैट्रिक एवं इंटर टॉपर्स: बिहार बोर्ड (BSEB) की मैट्रिक और बारहवीं (इंटर) परीक्षा के तीनों संकायों (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य) में जिला स्तर पर 'टॉप थ्री' (Top Three) स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
खेल एवं कला की प्रतिभाएं: जिला अंतर्गत स्पोर्ट्स (खेल) और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने वाले होनहार बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
*किलकारी केंद्र के बच्चे: अपनी रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पहचान बनाने वाले किलकारी बाल भवन केंद्र के बच्चों को भी जिला पदाधिकारी के हाथों यह गौरवमयी सम्मान मिला।*
इससे पूर्व, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) ने मुख्य अतिथि सहित सभी अधिकारियों और आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने विभाग द्वारा बालिकाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान किलकारी केंद्र के बच्चों द्वारा महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बेहद प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसकी सभी ने सराहना की।
समारोह का समापन जिले की बेटियों को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन, दरभंगा एवं वन स्टॉप सेन्टर दरभंगा के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar
1 views | Darbhanga, Bihar | Oct 11, 2026