चरपोखरी: देकुड़ा में 'मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ' के नारों के साथ चला जोरदार नामांकन अभियान
चरपोखरी प्रखंड के मध्य विद्यालय देकुड़ा के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता का अनोखा माहौल देखने को मिला, जहां विद्यालय प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन अभियान पूरे जोश के साथ चलाया गया। इस दौरान गांव-गांव तक शिक्षा का संदेश पहुंचाने और हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने की पहल तेज कर दी गई। नामांकन अभियान 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा।