बिलासपुर: थाना कैमरी क्षेत्र से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
केमरी थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में इनकार कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को दोपहर एक बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को मुरादाबाद के पानदरीबा चौराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व में ही संबंधित धाराओं में मुकद