बड़ौदा पहुँचे अपर कलेक्टर, नाले की सफाई एवं निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
----
अपर कलेक्टर श्री रुपेश उपाध्याय ने बड़ौदा नगर में वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न स्थानों पर नालों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के अवसर पर तहसीलदार श्री सुरेश राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि नाला निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी का शीघ्र उठाव कराया जाए तथा पूरे नाले की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे वर्षा जल की निकासी सुचारु रूप से हो सके। उन्होंने नाला निर्माण के शेष कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
16 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026