गोण्डा जिले के तरबगंज और करनैलगंज तहसीलों के बाढ़ प्रभावित गांवों में सीडीओ, एडीएम और आपदा विशेषज्ञ ने राहत सामग्री वितरित की और प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों का जायजा लिया। प्रशासन ने प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया।