राजसमंद: साल में एक बार सावन में होते हैं अद्भुत 'मणि' के दर्शन, उमड़ी हजारों लोगों की भीड़
राजसमंद जिले के कांकरोली में स्थित प्रभु श्रीद्वारकाधीश मंदिर में सावन के पहले दिन मणि के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बेहद करीब से श्रद्धालुओं ने मणि जी के दर्शन किए. बता दें कि श्रीद्वारकाधीश मंदिर में वर्षों से मणि के दर्शन कराने की परंपरा चली आ रही है. सबसे खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को बेहद करीब से मणि जी के दर्शन कराए।