देवरी: सीएम राइज स्कूल में कक्षा 12वीं की परीक्षा के दौरान एक छात्रा हुई बेहोश, डायल-100 ने अस्पताल पहुंचाया
Deori, Sagar | Mar 4, 2025 देवरी के सीएम राईज़ स्कूल में परीक्षा के दौरान कक्षा 12वीं की एक छात्रा मंगलवार सुबह 10:30 बजे अचानक बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर देवरी थाना डायल 100 स्टाफ आरक्षक कुलवंत एवं पायलेट आदर्श मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर डायल 100 वाहन से तुरंत ही छात्रा को लेकर शासकीय अस्पताल देवरी लेकर पहुंचे जहां समय पर छात्रा को उपचार मिल सका और अब छात्रा पूर्णता सकुशल है ।